मुंबई में मंत्रालय भवन से शख्स ने लगाई छलांग, सुरक्षा जाल पर गिरने से बची जान
मुंबई में गुरुवार को एक शख्स ने मंत्रालय भवन (महाराष्ट्र सरकार का प्रशासनिक मुख्यालय) की ऊपरी मंज़िल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि, सुरक्षा जाल की वजह से वह बच गया जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। एक वीडियो में शख्स हाथ में कुछ दस्तावेज़ लिए जाल पर बैठा दिख रहा है।