मुंबई में मरम्मत के दौरान मकान का हिस्सा गिरने से 2 लोगों की हुई मौत
मुंबई के पश्चिम भांडुप इलाके में रविवार सुबह करीब 9:45 बजे एक मकान की मरम्मत के दौरान उसका एक हिस्सा गिरने से मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान 19 वर्षीय राजकुमार धोत्रे और 18 वर्षीय रामानंद यादव के रूप में हुई है।