मुंबई में मरीन ड्राइव पर नवजात बच्चा फेंकने वाली युवती गिरफ्तार; कहा- नई शुरुआत करना चाहती थी
पुलिस ने मरीन ड्राइव (मुंबई) में डस्टबिन के पास अपना 15 दिन का बच्चा फेंकने के आरोप में 22-वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में युवती ने पुलिस को बताया कि उसे बिहार में अपनी से दोगुनी उम्र वाले शख्स से मजबूरन शादी करनी पड़ी थी। बकौल युवती, वह नई शुरुआत कर हमउम्र युवक से शादी करना चाहती थी।