मुंबई में महिला ने कमरे में पेशाब करने को लेकर 72 वर्षीय सास को लाठी से पीटा
मुंबई में एक महिला के खिलाफ अपनी 72-वर्षीय सास को लाठी से पीटने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। बकौल रिपोर्ट्स, वृद्धा ने कथित तौर पर पेशाब न रोक पाने पर कमरे में ही पेशाब कर दिया था। परिवार के एक बच्चे से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित वृद्धा को अस्पताल पहुंचाया।