मुंबई में महिलाओं का ₹15 लाख नकदी भरा बैग कैब में छूटा, पुलिस की मदद से मिला वापस

मुंबई के कोलाबा में केन्या की दो महिलाओं का ₹15-लाख की नकदी समेत एक बैग गलती से कैब में छूट गया जिसके बाद मंगलवार को पुलिस ने बैग को बरामद कर महिलाओं को वापस सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से कैब चालक का पता लगाया गया। बकौल पुलिस, महिलाएं कारोबार के लिए मुंबई आई हैं।

Load More