मुंबई में मॉरीशस के पीएम के काफिले में 2 लोगों ने की घुसने की कोशिश; हुए गिरफ्तार
मुंबई में मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ के काफिले में कथित तौर पर घुसने की कोशिश करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, दोनों नशे में दिखाई दिए, लेकिन उनकी मेडिकल रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। दरअसल, वेस्टर्न एक्सप्रेस-वे से बांद्रा वर्ली सी लिंक की तरफ काफिला बढ़ने के दौरान यह घटना हुई।