मुंबई में यॉट से समुद्र में गिरे शख्स को कोस्ट गार्ड ने किया रेस्क्यू, 3 घंटे चला ऑपरेशन

इंडियन कोस्ट गार्ड की टीम ने शनिवार को मुंबई तट के पास मैकग्रेगर 6 नामक निजी यॉट (नाव) से समुद्र में गिरे शख्स को रेस्क्यू किया। एक अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन को आईसीजी शिप सी-439 ने अंजाम दिया जो लगभग 3 घंटे तक और कम विज़िबिलिटी में चला। गौरतलब है कि शख्स की हालत स्थिर है।

Load More