मुंबई में योगी आदित्यनाथ से मिले अक्षय, कहा- बॉलीवुड को यूपी की फिल्म सिटी का इंतज़ार

ऐक्टर अक्षय कुमार ने बुधवार को मुंबई में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री कार्यालय के बयान के मुताबिक, अक्षय ने कहा कि यूपी में बनाई जा रही फिल्म सिटी का हिंदी फिल्म उद्योग इंतज़ार कर रहा है क्योंकि यह नया विकल्प देगी। अक्षय ने योगी से अपनी फिल्म 'रामसेतु' देखने का आग्रह किया।

Load More