मुंबई में रिहायशी इमारत की 21वीं मंज़िल से गिरने से 17 वर्षीय घरेलू सहायिका की हुई मौत
मुंबई (महाराष्ट्र) के पवई में मंगलवार को रिहायशी इमारत की 21वीं मंज़िल से गिरने से 17-वर्षीय घरेलू सहायिका की मौत हो गई। बकौल पुलिस, लड़की ने 8 दिन पहले ही काम शुरू किया था और यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। मृतका के परिजन ने आत्महत्या के दावे से इनकार करते हुए कहा, "अगले साल उसकी शादी होनी थी।"