मुंबई में रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत हालत में पड़ा मिला शिवसेना (यूबीटी) के पूर्व नेता का शव

मुंबई में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के एक पूर्व नेता सुधीर सयाजी मोरे का शव गुरुवार रात क्षत-विक्षत हालत में घाटकोपर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर पड़ा मिला। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुधीर गुरुवार रात किसी मीटिंग में जाने के लिए बिना बॉडीगार्ड के घर से निकले थे। बकौल रिपोर्ट्स, सुधीर के खुदकुशी करने की आशंका जताई जा रही है।

Load More