मुंबई में लगाए गए सभी अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी: बीएमसी
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने कहा है कि मुंबई में लगाए गए सभी अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी ने कहा, "निगम अधिकारियों को इस तरह के होर्डिंग्स को तुरंत हटाने का निर्देश दिया है।" मुंबई में सोमवार को आंधी व बारिश के बीच एक होर्डिंग के गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई थी।