मुंबई में विपक्षी गठबंधन की बैठक से पहले 'जलसा' जाएंगी ममता बनर्जी, अमिताभ ने दिया न्योता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी INDIA गठबंधन की दो दिवसीय बैठक के लिए मुंबई आएंगी। ऐक्टर अमिताभ बच्चन ने ममता बनर्जी को उनकी मुंबई यात्रा के दौरान अपने घर 'जलसा' आने का न्योता दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 30 अगस्त को मुंबई पहुंचेंगी और अमिताभ बच्चन के बंगले पर जाकर उन्हें राखी बांधेंगी।