मुंबई में शख्स ने ₹30,000 उधार ना लौटाने पर की दोस्त की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुंबई में एक शख्स ने उधार दिए हुए ₹30,000 ना लौटाने पर सोमवार को अपने दोस्त की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी बिहार का रहने वाला है व उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बकौल पुलिस, आरोपी ने दोस्त पर स्क्रूड्राइवर से वार किया था जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।