मुंबई में शरद पवार के दाएं आंख के मोतियाबिंद का हुआ ऑपरेशन

मुंबई (महाराष्ट्र) के एक अस्पताल में मंगलवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार के दाएं आंख के मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ। पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन के बाद पवार को अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है। अजित पवार ने सोमवार को बताया था कि एनसीपी प्रमुख का कुछ समय पहले भी एक आंख का ऑपरेशन हुआ था।

Load More