मुंबई में संस्कृत सिखाने के बहाने स्कूल लाइब्रेरियन ने की छात्रा से छेड़छाड़, हुआ अरेस्ट
मुंबई में एक स्कूल के लाइब्रेरियन द्वारा ड्रामा की तैयारी में मदद करने व संस्कृत सिखाने के बहाने 13-वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 40-वर्षीय आरोपी ने कथित तौर पर स्टोर रूम में छात्रा से छेड़छाड़ की। बकौल पुलिस, आरोपी पर पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।