मुंबई में सहकर्मी के अंतिम संस्कार में चले गए कई रेलवे कर्मी, 147 ट्रेनें करनी पड़ीं रद्द
मुंबई में शनिवार को सेंट्रल रेलवे के कई मोटरमैन की गैर-मौजूदगी के कारण 88 लोकल ट्रेन सेवाओं सहित लगभग 147 ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं। एक अधिकारी के अनुसार, मोटरमैन अपने सहकर्मी मुरलीधर शर्मा के अंतिम संस्कार में शामिल होने चले गए थे। शर्मा की शुक्रवार को भायखला और सैंडहर्स्ट रोड स्टेशन के बीच पटरी पार करते समय मौत हुई थी।