मुंबई में हाउसिंग स्कीम के नाम पर शख्स ने निवेशकों से ठगे ₹27 करोड़, पुलिस ने किया अरेस्ट
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओडब्ल्यू) ने आवासीय परियोजना में निवेश करने के नाम पर लोगों से ₹27 करोड़ ठगने के आरोप में एक बिल्डर को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, यह आरोपी तीन मामलों में वांछित था व इन मामलों में उसका बेटा भी आरोपी है।