मुंबई में होर्डिंग गिरने से 17 लोगों की मौत के मामले में गोवा से 2 लोग हुए अरेस्ट
मुंबई के घाटकोपर इलाके में 13 मई को होर्डिंग गिरने से हुई 17 लोगों की मौत के मामले में शनिवार को गोवा से 2 और लोगों को गिरफ्तार किया गया। ये दोनों होर्डिंग लगाने वाली कंपनी ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े थे। एक अधिकारी के अनुसार, इस मामले में अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।