मुंबई में होली खेलने के बाद समुद्र में नहाने गए 5 दोस्तों में से एक की डूबकर हुई मौत, एक लापता
मुंबई (महाराष्ट्र) में सोमवार को होली खेलने के बाद समुद्र में नहाने गए 5 दोस्तों में से एक की डूबने से मौत हो गई जबकि एक अन्य लापता हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बचावकर्मियों ने 4 लड़कों को समुद्र से बाहर निकाल लिया था जिनमें से एक 19 वर्षीय लड़के को अस्पताल में मृत घोषित किया गया।