मुंबई में ₹1.22 करोड़ के ड्रग्स किए गए ज़ब्त, तीन तस्कर हुए गिरफ्तार
मुंबई पुलिस की ऐंटी नार्कोटिक्स सेल ने 610 ग्राम ड्रग्स ज़ब्त कर एक अफ्रीकी महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी इन ड्रग्स की आपूर्ति नव वर्ष की पार्टियों में करने की योजना बना रहे थे। आरोपियों के पास से ज़ब्त किए गए ड्रग्स की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में करीब ₹1.22 करोड़ है।