मुंबई में ₹30 करोड़ की 'लिमिटेड एडिशन' घड़ियों के साथ शख्स गिरफ्तार, सामने आई तस्वीरें
डीआरआई ने मुंबई के शख्स को गिरफ्तार कर उसके घर से कथित तौर पर तस्करी कर भारत लाई गई 30 हाई-एंड प्रीमियम विदेशी घड़ियां बरामद की हैं जिनकी तस्वीरें सामने आई हैं। बकौल डीआरआई, अधिकतर घड़ियां लिमिटेड एडिशन हैं जिनकी कुल कीमत ₹30 करोड़ से अधिक है। इनमें ग्रुबेल फोर्सी, लुई वितॉ, मैड, रोलेक्स, रिचर्ड मिल आदि की घड़ियां हैं।