मुंबई मेट्रो में हंसते दिखे पीएम, फडणवीस बोले- अंदाज़ा लगाएं क्या बातचीत हो रही थी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मुंबई में 2 मेट्रो लाइन का उद्घाटन करने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ मेट्रो में सफर किया। फडणवीस ने सफर के दौरान हंसते नेताओं की तस्वीर ट्वीट कर लिखा, "अंदाज़ा लगाइए कि क्या बातचीत हो रही थी।" प्रधानमंत्री ने इस दौरान यात्रियों से भी बातचीत की।