मुंबई लाया गया गायक केके का पार्थिव शरीर, गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार
दिवंगत गायक केके का पार्थिव शरीर बुधवार को कोलकाता से मुंबई लाया गया। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार से पहले मुंबई के वर्सोवा स्थित उनके घर में रखा जाएगा व गुरुवार सुबह 9 बजे वर्सोवा श्मशान में उनका अंतिम संस्कार होगा। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में दिवंगत गायक को बंदूकों की सलामी देकर श्रद्धांजलि दी गई थी।