मुंबई व भिवंडी पुलिस के बाद कोलकाता पुलिस ने नुपुर शर्मा को जारी किया नोटिस

पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर पूर्व बीजेपी नेता नुपुर शर्मा को कोलकाता पुलिस ने नोटिस जारी किया है। नारकेलडांगा पुलिस ने शर्मा को 20 जून को पूछताछ के लिए बुलाया है। शर्मा के खिलाफ पूर्वी-मेदिनीपुर में भी रविवार को एफआईआर दर्ज हुई है। गौरतलब है, शर्मा को मुंबई व भिवंडी पुलिस ने भी नोटिस जारी किया है।

Load More