मुंबई समाचार की 200वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने जारी किया विशेष डाक टिकट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 'मुंबई समाचार' अखबार के 200 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक विशेष डाक टिकट जारी किया। पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "विदेशियों के प्रभाव में...जब यह शहर बॉम्बे बना...तब भी इस अखबार ने अपना ‘लोकल कनेक्ट’ नहीं छोड़ा।" बकौल पीएम, क्षेत्रीय अखबारों ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।