मुंबई से गुवाहाटी जा रही फ्लाइट की खराब मौसम के चलते ढाका में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
मुंबई से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को शनिवार को खराब मौसम के चलते ढाका (बांग्लादेश) डायवर्ट कर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में मौजूद मुंबई युवा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सूरज सिंह ठाकुर ने 'X' पर लिखा, "अब विमान में सवार सभी यात्री अपने पासपोर्ट के बिना बांग्लादेश में हैं, हम विमान के अंदर हैं।