मुंबई से बेंगलुरु जा रही अकासा एयर की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सुरक्षित मुंबई लौटा विमान

मुंबई से बेंगलुरु जा रही अकासा एयर की फ्लाइट (क्यू पी-1103) से शनिवार को एक पक्षी के टकराने के बाद विमान को मुंबई एयरपोर्ट लौटाया गया। अकासा के प्रवक्ता के मुताबिक, "विमान के केबिन में कुछ जलने की गंध आ रही थी जिसके बाद जांच में वहां पक्षी के अवशेष मिले...यात्रियों को मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया है।"

Load More