मुंबई से बेंगलुरु पहुंची उद्यान एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों के उतरने के 2 घंटे बाद लगी आग
शनिवार को मुंबई से बेंगलुरु (कर्नाटक) के संगोल्लि रायाण्ण रेलवे स्टेशन पर पहुंची उद्यान एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई जिस पर काबू पा लिया गया। रेलवे के मुताबिक, यात्रियों के उतरने के 2 घंटे के बाद यह घटना हुई और इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। बकौल रेलवे, आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है।