मुंबई स्थित एअर इंडिया की आइकॉनिक बिल्डिंग को महाराष्ट्र सरकार ने ₹1,601 करोड़ में खरीदा
केंद्र ने एअर इंडिया की मुंबई स्थित आइकॉनिक बिल्डिंग को ₹1,601 करोड़ में महाराष्ट्र सरकार को हस्तांतरित करने की मंज़ूरी दे दी है। नरीमन पॉइंट स्थित इस बिल्डिंग का निर्माण 1974 में किया गया था। दिल्ली में मुख्यालय बनाने के बाद एअर इंडिया ने 23 मंज़िला इमारत को बेचने का फैसला लिया था। इमारत के 9 फ्लोर फिलहाल खाली हैं।