मुंबई है यूटी बनने योग्य: सीमा विवाद पर उद्धव के 'यूटी घोषित करें' बयान पर कर्नाटक के मंत्री
महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे के 'विवादित क्षेत्र को केंद्र शासित क्षेत्र घोषित करना चाहिए' बयान पर कर्नाटक के कानून मंत्री जे.सी. मधुस्वामी ने प्रतिक्रिया दी है। मधुस्वामी ने कहा, "मुंबई में करीब 20% कन्नड़ व कोंकणी भाषी लोग रहते हैं। ऐसे में बेलगावी (विवादित क्षेत्र) नहीं बल्कि मुंबई यूटी बनने योग्य है।"