मुंबई होर्डिंग केस के मुख्य आरोपी को 29 मई तक क्राइम ब्रांच की कस्टडी में भेजा गया
मुंबई के घाटकोपर में होर्डिंग गिरने के मामले में कोर्ट ने मुख्य आरोपी भावेश भिंडे को 29 मई तक क्राइम ब्रांच की कस्टडी में भेज दिया है। भिंडे की गिरफ्तारी 16 मई को उदयपुर (राजस्थान) से हुई थी और कोर्ट ने उसे 26 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा था। गौरतलब है, हादसे में 17 लोगों की मौत हुई थी।