मुंबई होर्डिंग हादसे के प्रत्येक मृतक के परिजन को मिलेगा ₹5 लाख मुआवज़ा: सीएम शिंदे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में सोमवार को आंधी और भारी बारिश के बीच होर्डिंग गिरने से हुई 8 लोगों की मौत पर कहा, "प्रत्येक मृतक के परिजन को मुख्यमंत्री सहायता निधि से ₹5 लाख का मुआवज़ा दिया जाएगा।" राज्य के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "इस घटना की जांच होगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"