मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के लिए सभी मंज़ूरी दे दी गई हैं: महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री फडणवीस
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को कहा कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए सभी मंज़ूरी दे दी गई हैं। इससे पहले रेल मंत्रालय ने सोमवार को मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की प्रोग्रेस रिपोर्ट शेयर करते हुए बताया था कि गुजरात में 75 किलोमीटर के हिस्से में पिलर निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है।