मुंबई-इंदौर अवंतिका एक्सप्रेस के सेकेंड एसी कोच की छत से पानी टपकने का वीडियो हुआ वायरल
देश के कई हिस्सों में बारिश के बीच मुंबई-इंदौर अवंतिका एक्सप्रेस के सेकेंड एसी कोच की छत से पानी टपकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बीच कुछ यात्री भी भीग गए। यह वीडियो एक यूज़र ने शेयर किया और लिखा, "मॉनसून की पहली बारिश में रेलवे का यह हाल है।"