मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने वाहनों को मारी टक्कर, 3 लोगों की हुई मौत व 8 घायल
महाराष्ट्र के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के अचानक ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित हुए ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी जिसमें ट्रक ड्राइवर समेत 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा पुणे से मुंबई जाते समय हुआ।