मुंबई-पुणे हाईवे पर ऑयल टैंकर के पलटने के बाद उसमें लगी आग, हादसे में 4 की मौत
महाराष्ट्र में मुंबई-पुणे हाईवे पर मंगलवार को एक ऑयल टैंकर के पलटने से उसमें आग लग गई जिससे एक टैंकर सवार शख्स समेत 4 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। हाईवे के नीचे से गुज़र रहे कई वाहन भी इस हादसे की चपेट में आ गए। बकौल पुलिस, आग पर काबू पा लिया गया है।