मुंह में हीरे की चम्मच के साथ पैदा हुआ: पीएम मोदी व अन्य संग तस्वीरें शेयर कर ललित
सुष्मिता सेन संग रिलेशनशिप को लेकर ट्रोलिंग के बीच ललित मोदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा व अन्य हस्तियों के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। बकौल ललित, भगोड़ा बुलाए जाने से उन्हें फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा, "मैं मुंह में हीरे की चम्मच के साथ पैदा हुआ...कभी घूस नहीं ली...न ज़रूरत पड़ी।"