मुंहतोड़ जवाब देने की हैसियत रखता है भारत: चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर राजनाथ सिंह
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को संसद में चीनी घुसपैठ का मुद्दा उठाया। इसको लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "भारत अब कमज़ोर भारत नहीं रहा...अब ताकतवर भारत बन गया है।" उन्होंने कहा, "अगर कोई भारत की तरफ आंख उठाकर देखने की ज़ुर्रत करेगा तो भारत उसका मुंहतोड़ जवाब देने की हैसियत और ताकत रखता है।"