मुकेश अंबानी का सुरक्षा कवर हुआ अपग्रेड, अब मिलेगी 'ज़ेड+' श्रेणी की सुरक्षा: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के अनुसार, गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस से खतरे का इनपुट मिलने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी की सुरक्षा को 'ज़ेड+' श्रेणी में अपग्रेड कर दिया है। इससे पहले अंबानी को 'ज़ेड' श्रेणी की सुरक्षा मिली थी। पिछले महीने एक ज्वेलरी डिज़ाइनर को अंबानी को जान से मारने की धमकी देने को लेकर गिरफ्तार किया गया था।