मुकेश अंबानी के पास भी है वैसा बोइंग जेट जिसका प्लग डोर अमेरिका में बीच हवा में उड़ा था
अमेरिका में हाल ही में हवा में जिस बोइंग जेट का प्लग डोर उड़ा था, वैसा बोइंग जेट अरबपति मुकेश अंबानी के पास भी है। ब्लूमबर्ग ने सीरियम डेटा के हवाले से बताया कि अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज़ एकमात्र कंपनी है जिसके पास बोइंग 737-9 मैक्स वैरिएंट का कॉर्पोरेट जेट है। रिलायंस ने पिछले साल यह जेट खरीदा था।