मुकेश अंबानी व गौतम अदाणी की कुल संपत्ति से भी अधिक हुई एलन मस्क की नेटवर्थ
ब्लूमबर्ग के मुताबिक, दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की नेटवर्थ रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी व अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी की कुल संपत्ति से भी अधिक हो गई है। मस्क की नेटवर्थ एक दिन में $5.49 बिलियन बढ़कर $204 बिलियन हो गई जबकि अंबानी की नेटवर्थ $108 बिलियन और अदाणी की नेटवर्थ $95.9 बिलियन है।