मुकेश कुमार के गेंद डालने के बाद विराट ने बनाईं अजीबोगरीब शक्लें, गिल के साथ किया डांस
केपटाउन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी के दौरान ट्रिस्टन स्टब्स के खिलाफ मुकेश कुमार की गेंद के बाद अजीबोगरीब शक्लें बनाते विराट कोहली का वीडियो वायरल हो रहा है। गेंद नीची रही थी लेकिन स्टब्स आउट होने से बच गए थे। उन्होंने बाद में शुभमन गिल के साथ डांस भी किया जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।