मुकेश व नीता अंबानी को अज्ञात कॉलर ने दी जान से मारने की धमकी; मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच
मुंबई के सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के लैंडलाइन नंबर पर कॉल कर एक अज्ञात कॉलर ने उद्योगपति मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी दी है। कॉलर ने नीता अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी के लिए भी धमकी दी और अस्पताल को उड़ाने की बात कही। मुंबई पुलिस ने कहा, "मामले में जांच की जा रही है।"