मुख्तार अंसारी को बचाना चाहती थी मुलायम सरकार, मुझे इस्तीफा देना पड़ा: यूपी के पूर्व डीएसपी
गैंगस्टर-राजनेता मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व डीएसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया है, "2004 में मुख्तार का 'साम्राज्य' चरम पर था...उस समय मैंने एक लाइट मशीन गन बरामद की थी।" उन्होंने कहा, "मैंने उस पर 'पोटा' भी लगाया...लेकिन मुलायम सरकार उसे किसी भी कीमत पर बचाना चाहती थी...मुझे इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया।"