मुख्तार अंसारी को वॉट्सऐप स्टेटस पर शेर-ए-पूर्वांचल बताने वाला सिपाही हुआ सस्पेंड

लखनऊ (यूपी) में तैनात फैयाज़ खान नामक सिपाही को चुनाव आयोग की अनुमति के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल, फैयाज़ ने गैंगस्टर-राजनेता मुख्तार अंसारी की मौत के बाद अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर 'धोखे से मारा शेर को पिंजरे में डालकर, अलविदा शेर-ए-पूर्वांचल मुख्तार अंसारी' लिखा था जिसके बाद उसके निलंबन की कार्रवाई शुरू हो गई थी।

Load More