मुख्तार अंसारी को ज़हर दिए जाने के आरोपों के बाद यूपी की जेल के कैदी खा रहे टमाटर: रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, बांदा (यूपी) जेल में मुख्तार अंसारी को ज़हर दिए जाने के आरोपों के बाद कैदियों में डर का माहौल है और कई कैदी जेल का खाना खाने से बच रहे हैं। बकौल रिपोर्ट, कई कैदी सादी रोटियां और नमक के साथ कच्चे टमाटर खा रहे हैं। जेल में बंद अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से मौत हुई थी।