मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री पद से दिया इस्तीफा
मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। नकवी का बतौर राज्यसभा सांसद मौजूदा कार्यकाल 7 जुलाई को खत्म होगा और बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा चुनाव में नहीं उतारा था। इससे पहले उप-राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलों पर नकवी ने कहा था, "हमें क्या ज़िम्मेदारी मिलेगी...हमें मालूम नहीं होता।"