मुख्तार को लखनऊ की जेल में कैदी को पीटने व जेलर को धमकाने के केस में किया गया बरी

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) की जेल में एक कैदी को पीटने और जेलर व उप-जेलर को धमकी देने के 23 साल पुराने मामले में एक स्थानीय अदालत ने पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी और उसके 4 साथियों को बरी किया है। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित करने में विफल रहा। अंसारी फिलहाल बांदा की जेल में कैद है।

Load More