मुख्यतया एग्ज़ाम के बीच पढ़ती थी, पूरी रात पढ़ाई करती थी: सीआईएससीई की 12वीं कक्षा की टॉपर
सीआईएससीई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 99.75% अंकों के साथ संयुक्त रूप से टॉप करने वालीं कोलकाता की मान्या गुप्ता ने बताया है, "मैं रोज़ाना पढ़ाई नहीं करती थी बल्कि मेरी पढ़ाई मुख्यतया परीक्षा के दौरान होती थी...मैं पूरी रात पढ़ाई करती थी।" उन्होंने कहा, "मेरे स्कूल ने काफी मदद की, स्कूल ने एक्स्ट्रा क्लास का प्रबंध कराया।"