'मुगल-ए-आज़म' हर तरीके से परफेक्ट फिल्म है, उसे 300 बार देख चुका हूं: निर्देशक अनीस बज़्मी
'वेलकम', 'भूल भुलैया' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले निर्देशक अनीस बज़्मी ने कहा है कि ऐसी कई फिल्में हैं जिन्हें नए फिल्मकारों को देखना चाहिए। उन्होंने कहा, "फिल्म 'मुगल-ए-आज़म' मेरे दिल के बेहद करीब है जिसे मैं लगभग 300 बार देख चुका हूं। अभिनय, निर्देशन, संगीत और डायलॉग, हर विभाग में यह फिल्म परफेक्शन के साथ बनाई गई थी।"